{"_id":"583c6f5e4f1c1b051cde54fb","slug":"opponents-of-notbandi-burned-effigies-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के विरोधियों का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के विरोधियों का फूंका पुतला
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नोटबंदी का विरोध करने वाले लोगों का पुतला दहन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच के बैनर तले भारत बंद के समर्थकों का सासनी गेट चौराहे पर नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया। प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि भारत के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान और दुकान खोलकर विपक्षी दलों की दुकानें बंद कर दीं। नोटबंदी का विरोध करने वालों का मुंह काला हो गया है।
जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ने साठ साल में काला धन ही एकत्रित किया था। देश को पहली बार मोदी के रूप में शक्तिशाली प्रधानमंत्री मिला है, जो भारत को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। शिवशंकर गुलाठी ने कहा कि अब पीएम मोदी को अवैध संपत्ति रखने वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए।
आशा ठाकुर ने कहा कि नोटबंदी ने कश्मीर में शांति ला दी और आतंकवादी गतिविधियां भी कम हो गई हैं। पुतला दहन करने वालों में सुनीत आर्य, मोहन पंडित, गोविंदा शर्मा, श्याम अग्रवाल, मोनू गोस्वामी, ललित कुमार, विनोद दिवाकर, जितेंद्र माहौर, नंदन कुशवाहा, आकाश कश्यप, संजय सिन्हा, महेश शर्मा, नरेंद्र प्रेमी, अंकुर राजौरिया, हितेश गोस्वामी, पदमचंद, मनोज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
वहीं खंदारी गढ़ी स्थित मां सरस्वती पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नोटबंदी का विरोध करने वाले विपक्षी दलों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री विनोद चौधरी और भाजपा नेता वासुदेव माहौर ने हवन-यज्ञ में आहुतियां दीं।
नोटबंदी का फैसला लेने वाले पीएम मोदी की दीर्घायु की भगवान से कामना की गई। इस अवसर पर रवि मिश्रा, अमित भौतिका, विवेक गुप्ता, अशोक गोला, हिमांशु मिश्रा, नंदकुमार निमेश, हिमांशु, अरुण कुमार, मुबीन खान, वकील खान, रियाज, अमीना, ऊषा, माला, मोहिनी, राजू पाथरे, कमल दिवाकर, नीरज भारती, अरुन कुमार, अमर पाल, अंजली आदि शामिल थे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सासनी गेट स्थित एक होटल पर बैठक हुई। प्रदेश मंत्री योगा पंडित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक बागला ने कहा के संगठन नोटबंदी के खिलाफ नहीं है, लेकिन काले धन के एकत्रीकरण का विरोध करता है।
नोटबंदी से व्यापारियों को हो रही असुविधा के संबंध में 30 नवंबर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। योगा पंडित और गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के खिलाफ गुंडागर्दी और चौथ मांगने जैसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभी कुछ दिन पूर्व व्यापारी के संग चौथ मांगने की घटना सामने आई थी।
जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल और नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल ने कहा की जिले में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। बैठक में राजकुमार वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष अरुण कुलश्रेष्ठ, महेश चंद बंसल, शंभू राजा, ललतेश गुप्ता, विनोद मित्तल, मुरारीलाल वर्मा, कपिल अग्रवाल, बलवीर वर्मा, संदीप सेकसरिया, प्रदीप सारस्वत, मुकेश बंसल, अजित अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अतुल जैन, भगवतस्वरूप गर्ग, सचिन खन्ना आदि व्यापारी मौजूद थे।