फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Operation Langda Police Arrest Mona Thakur in Encounter

UP Encounter: हाथरस में 25 हजार का इनामी मोना मुठभेड़ के बाद दबोचा, दोनों पैरों में लगी गोली

Fri, 03 Jul 2026 04:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हथरस Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 03 Jul 2026 04:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी मोना ठाकुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Operation Langda Police Arrest Mona Thakur in Encounter
हाथरस में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले में कुछ दिन पूर्व हतिसा पुल के पास दो गुटों में गैंगवार की घटना के मामले में पुलिस ने आज 25 हजार के इनामी फरार आरोपी मोना ठाकुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित आरोपी जिले से भागने की फिराक में है,तभी हाथरस जंक्शन क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी मोना ठाकुर को घेर लिया और आत्मसमर्पण के लिए कहा।
विज्ञापन


लेकिन शातिर अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अपराधी मोना ठाकुर के दोनों पैरों में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची,जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed