फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   open gym build, dustbin distributed

सादाबाद में खुलेगा ओपन जिम, हर घर बांटे जाएंगे कूड़ेदान

Thu, 23 Jan 2020 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
open gym build, dustbin distributed
सादाबाद नगर पंचायत दफ्तर में होती नगर पंचायत बोर्ड की बैठक। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर पंचायत सादाबाद के दफ्तर में बुधवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सांसद राजवीर सिंह दिलेर की मौजूदगी में नगर में होने वाले कई विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। नगर पंचायत सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की।
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में ईओ लल्लन राम यादव ने प्रस्ताव पढ़कर बताया कि एनएच 93 मथुरा तिराहे से जैतई मार्ग पर डिवाइडर के मध्य लगीं एलईडी लाइट की मरम्मत का कार्य किया जाना है। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि डाकखाना गली में चमन बैंड के पीछे ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा, जिससे यहां लोग व्यायाम कर सकेंगे। इससे नगर के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। लोग अपने शरीर को व्यायाम कर रोग मुक्त बना सकेंगे। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने बताया कि काफी लाइटें खराब पड़ी हैं। इनकी केबल बर्स्ट हो चुकी है। इनके पैनल फिर से बनाए जाने का काम किया जाएगा। सार्वजनिक सामुदायिक शौचालयों का रख रखाव लखनऊ की एक संस्था के माध्यम से कराया जाएगा, जिससे नगर में बने शौचालयों और टायलेट की सफाई काफी अच्छे तरीके से हो सकेगी। ग्रेंटी और यूनिपॉल का स्थान भी परिवर्तित किया जाएगा, इन्हें एनएच से हटा लिया गया है, इन्हें अन्य स्थानों पर लगाए जाएगा। जल्द ही कूड़ेदानों का वितरण नगर में किया जाएगा। एक घर में एक ही कूड़ेदान दिया जाएगा, जो कि सदस्य की मौजूदगी में लगाए जाएंगे। सादाबाद मथुरा मार्ग का नाम वीर गोकुला जाट मार्ग किया जाएगा। 14 वें वित्त आयोग की धनराशि एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। कर्मचारियों को एसीपी का भुगतान किया जाएगा। इन सभी प्रस्तावों पर सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। जलकल सुपरवाइजर के रिक्त पद को पदोन्नति द्वारा भरने पर भी विचार विमर्श हुआ। सदस्यों ने कहा कि नगर में नालियों के बीच गैप अधिक है, इसे खत्म किया जाए तो चेयरमैन ने बताया कि जल्द ही इनको कवर्ड कराया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर सभी सदस्यों के साथ बैठक करने का भी निर्णय लिया गया। सदस्यों ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की। इस मौके पर उर्मिला देवी, ज्योति पाठक, डौली, कमलेश, शमला, संजू देवी, बाबूलाल, संगीता देवी, रूपमनोहर अग्रवाल, श्रीपाल बघेल, मनीष अग्रवाल, अंकित पाराशर, पवन कुमार, सब्बाल बेग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कुएं का होगा सौंदर्यीकरण
सादाबाद में बजरिया वाले कुएं का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, यहां छत बनाई जाएगी, जिससे यहां सभी धर्मों के पूजा व धार्मिक कार्य करने वालों को बारिश आदि के दौरान राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका दर्जा दिलाए जाने की मांग
नगर पंचायत सदस्यों ने सांसद राजवीर सिंह दिलेर से मांग की कि नगर पंचायत सादाबाद को नगर पालिका का दर्जा दिलाया जाए। नगर पालिका के दर्जे की फाइल भी शासन स्तर पर लंबित पड़ी हुई है। सांसद ने आश्वस्त किया कि वह नगर पंचायत सादाबाद को नगर पालिका का दर्जा दिलाएंगे। उन्होंने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

ईदगाह गेट पर अंकित होगा एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग
नगर पंचायत द्वारा बनवाए गए ईदगाह के गेट का नाम एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग किए जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। इस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई
सांसद लगवाएं चार हाईमास्क लाइटें
चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने बताया कि सांसद राजवीर सिंह दिलेर की तरफ से सादाबाद में चार हाईमास्क लाइटें लगाई जाएंगी। इनके लगाए जाने का स्थान जल्द ही चिन्हित कर लिया जाएगा। इससे नगर की प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed