फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   OPD relax and soak up the dog, do not focus on patients

ओपीडी में कुत्ते फरमाते हैं आराम, मरीजांे पर नहीं है ध्यान

Fri, 07 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 07 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
OPD relax and soak up the dog, do not focus on patients
स्वास्‍थ्य केंद्र का निरीक्षण करतीं एडी हेल्‍थ डॉ. मंजू मलिक। - फोटो : अमर उजाला
 ‘अमर उजाला’ की खबर के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की एडी अलीगढ़ मंडल डॉ. मंजू मलिक ने शुक्रवार को हसायन और सिकंदराराऊ के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्रों पर बदइंतजामी और अव्यवस्थाओं की पोल फिर खुल गई। वहीं एडी का पारा भी चढ़ गया। उन्होंने इन अव्यवस्थाओं को तुरंत दूर करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने चार अक्तूबर को न दवाएं और न डॉक्टर, कैसे रोकेंगे बुखार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसी खबर का संज्ञान लेते हुए बीते दिनों सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों की हर दिन समीक्षा करने और सभी एसीएमओ को स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को देखने के निर्देश जारी किए थे और हसायन के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को एडी डॉ. मंजू मलिक ने भी सिकंदराराऊ सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। एडी ने बताया कि निरीक्षण में सिकंदराराऊ सीएचसी की ओपीडी में मरीजों के स्थान पर कुत्ते आराम फरमाते हुए मिले। मरीज बाहर खड़े थे। स्वास्थ्य केंद्र पर दो दिन से झाडू नहीं लगी थी, जिससे सफाई की स्थिति भी काफी बदहाल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्ड चेन भी सही तरीके से काम नहीं कर रही थी। बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। निर्देश दिए गए कि जिन दवाओं का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा, उन दवाओं को जिला अस्पताल भेज दिया जाए। इसके अलावा हसायन स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में डॉक्टर मीटिंग में गए हुए थे। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी।

बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी नहीं किया जा रहा था। भर्ती मरीजों को दोपहर व शाम का खाना नहीं दिया जा रहा था। कोई भी डॉक्टर और कर्मचारी यूनिफॉर्म में नहीं था। कैंपस के अंदर बाइक खड़ी हुई थीं। जेनरेटर बंद पड़ा था। लॉग बुक भी मेंटेन नहीं थी।


एनीमिया के मरीजों का रजिस्टर बनाने के निर्देश भी दिए गए। एडी ने बताया कि दोनोें स्वास्थ्य केंद्रों पर काफी अनियमितताएं मिलीं हैं, जिससे उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed