{"_id":"5d77ebb68ebc3e01557e6222","slug":"only-water-will-survive-tomorrow-hathras-news-ali213227515","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल बचेगा तभी कल बचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल बचेगा तभी कल बचेगा
विज्ञापन
जल बचेगा तभी कल बचेगा
मेला श्री दाऊजी महाराज रिसीवर शिविर में हुई जल संरक्षण प्रोत्साहन विचार गोष्ठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित रिसीवर कैंप में मंगलवार को जल संरक्षण प्रोत्साहन विचार गोष्ठी/प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम शुभारंभ जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, नगरपालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, डॉ. मनोज कुमार, अधिवक्ता हरीश शर्मा, डॉ. पीपी. सिंह, कार्यक्रम समन्वयक अधिशासी अभियंता आरके शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर ने मां सरस्वती के छवि चित्र माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता बीके शांता बहन ने संचालन योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा वर्तमान में जल संरक्षण की बेहद आवश्यकता है, इसके लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। जल बचेगा तभी कल बचेगा। नगरपालिका अध्यक्ष ने जल संरक्षण आंदोलन को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया। इससे पूर्व रिसीवर शिविर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा लगाई गई जल शक्ति जागरूकता प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम संयोजक दिनेश भाई ने जिलाधिकारी को इसका अवलोकन कराया। चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, आशु कवि अनिल बौहरे, श्याम बाबू चिंतन आदि ने काव्य पाठ कर जल संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में जल संरक्षण के लिए कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, जय प्रकाश तवारी, डॉ. मनोज कुमार, सुरेंद्र शर्मा कबाड़ी बाबा, बीना गुप्ता, मदन मोहन वार्ष्णेय, राकेश अग्रवाल, मनोज कुमार, कुशल पाल सिंह पौरुष, गजेंद्र सिंह पौरुष, कोमल बहन, वंदना बहन आदि थीं।