{"_id":"5f5510068ebc3e446e08def1","slug":"only-six-school-has-enrolled-for-inspired-award-hathras-news-ali2431281183","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह कॉलेजों ने ही विद्यार्थियों को इंसपायर अवार्ड मानक योजना में कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह कॉलेजों ने ही विद्यार्थियों को इंसपायर अवार्ड मानक योजना में कराया पंजीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक जिले के मात्र छह माध्यमिक विद्यालयों ने ही इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में विद्यार्थियों का ऑनलाइन नामांकन किया है। अब डीआईओएस ने एक सप्ताह के अंदर पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए जाने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा किसी भी कार्रवाई के लिए प्रधानाचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे।
जिले में संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने निर्देश दिए थे। डीआईओएस ने पत्र जारी कर पोर्टल द्धह्लह्लश्चऱ्//द्बठ्ठह्यश्चद्बह्म्द्गड्ड2ड्डह्म्स्रह्यह्ल-द्दश1.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी अभी तक मात्र छह कॉलेजों ने ही आदेश का पालन किया है, जिनमें श्री गांधी इंटर कॉलेज मांगरू, श्री कर्ण सिंह जनता इंटर कॉलेज तसींगा, आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज हाथरस, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मऊ चिरायल, श्री सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज हाथरस और कन्या इंटर कॉलेज सासनी के नाम शामिल है। डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराने पर कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए प्रधानाचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे।