फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Online applications started for admission in ITI

ITI: प्रवेश के लिए शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन, तीन जुलाई तक होंगे आवेदन, मेरिट के आधार पर मिलेंगे ट्रेड

Mon, 12 Jun 2023 03:06 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 03:06 AM IST
सार

आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की योग्यता 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी के छात्रों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Online applications started for admission in ITI
एनसीवीटी आईटीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। विद्यार्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन नौ जून से तीन जुलाई तक किए जा सकेंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी और काउंसिलिंग के बाद चयनित छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। 

विज्ञापन


जिले में एक सरकारी और 47 निजी आईटीआई संचालित हैं। इनमें एक सरकारी आईटीआई में 460 तो निजी आईटीआई में करीब 3800 सीटों पर प्रवेश की प्रकिया होगी। आवेदक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर करा सकते हैं। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसिलिंग के आधार पर चयनित छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। आवेदक जन सेवा केंद्रों के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। मेरिट के आधार पर ही मनचाहा ट्रेड मिल सकेगा। 
विज्ञापन


यह होगी आवेदन करने की योग्यता
आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की योग्यता 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी के छात्रों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी सीटों पर होगा प्रवेश

जिले में वर्तमान में एक सरकारी और 47 निजी आईटीआई संचालित हैं। सरकारी आईटीआई हाथरस में 460 हैं। 47 निजी आईटीआई में करीब 3800 सीट हैं। प्रवेश के लिए सबसे अधिक मारामारी सरकारी आईटीआई में रहती है। छात्र-छात्राओं की पहली पसंद सरकारी आईटीआई रहती हैं। 

लड़कियां इन ट्रेड में कर सकती हैं आवेदन
स्टेनोग्राफी, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, हेयर एंड स्किन केयर, डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर, आईटीआई फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डेकोरेशन एंड डिजाइनिंग ब्रेकर एंड कन्फेक्शनर्स। 

प्रवेश पाने के इच्छुक नौ जून से तीन जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लड़कियों के लिए भी अलग से ट्रेड उपलब्ध हैं। आवेदन करने की योग्यता 10 वीं और 12 वीं उत्तीर्ण है। -राजेश्वर सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed