{"_id":"5dc47d778ebc3e5afe1983af","slug":"onion-rate-60-kg-hathras-news-ali218217078","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के आंसू निकाल रही प्याज, 60 रुपये प्रति किलो पहुंची कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के आंसू निकाल रही प्याज, 60 रुपये प्रति किलो पहुंची कीमत
विज्ञापन
मंडी समिति में प्याज का स्टॉक चेक करते डीएओ
- फोटो : HATHRAS
दिवाली के बाद भी सब्जियों के दामों में कमी नहीं आ रही है। प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। बाजार में प्याज साठ रुपये प्रति किलो तक बक रही है। इस कारण आम आदमी की थाली से प्याज गायब हो गई है। लोगों को सस्ती प्याज उपलब्ध कराने के लिए मंडी प्रशासन फिर से प्याज के काउंटर लगवाए जाएंगे। गुरुवार को डीएसओ व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया। मंडी में प्याज 35 से 40 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो गई है।
दिवाली पर प्याज का भाव करीब चालीस रुपये प्रति किलो था। दिवाली के बाद प्याज के दाम बढ़ना शुरू हो गए। थोक में प्याज के दाम पचास रुपये किलो तक पहुंच गया। इन दिनों बाजार में साठ रुपये किलो प्याज बिकने से आदमी के प्याज खरीदने में आंसू निकल रहे है ं।राजस्थान व महाराष्ट्र में हुई भारी बारिश के कारण प्याज की फसल बर्बाद हो गई। कर्नाटक में प्याज की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ। इस कारण हाथरस मंडी में प्याज की आवक कम हो गई है। प्याज की कम आवक से दाम बढ़ गए हैं। लोग प्याज खरीदने से पहले सोचने को मजबूर हो गए हैं।
मंडी प्रशासन बिकवाएगा सस्ती प्याज
गुरुवार को मंडी सचिव यशपाल सिंह, डीएसओ सुरेंद्र यादव अन्य अधिकारियों ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया। कार्यालय में प्याज के रेट को लेकर मंथन किया। अब मंडी प्रशासन काउंटर लगाकर 35 से चालीस रुपये प्याज बिक्री का फैसला लिया है। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि मंडी में थोक की दुकानों बैनर लगाकर 35 से चालीस रुपये प्रति किलो प्याज बिक्री कराई जाएगी।