फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One party threw acid in a fight, three people got burnt

Hathras News: झगड़े में एक पक्ष ने फेंका तेजाब, तीन लोग झुलसे

Wed, 04 Jun 2025 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 04 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
One party threw acid in a fight, three people got burnt
थाना क्षेत्र के गांव रघनियां में मंगलवार को पुरानी रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तेजाब फेंक दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दो घायलों को सीएचसी से बागला जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों के पिता ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन




पृथ्वी सिंह और हिम्मत सिंह के परिवार में मंगलवार को पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। पृथ्वी सिंह का आरोप है कि हिम्मत सिंह के परिवार के लोगों ने उनके परिवार के लोगों पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उनकी पत्नी चमेली देवी, 16 वर्षीय पुत्र सनी और उनके भाई हरिओम का 18 वर्षीय बेटा अतुल झुलस गए।
विज्ञापन




घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अतुल और सनी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बागला जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पृथ्वी सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि वह अपने चबूतरे पर बैठे थे। तभी चमन, हिम्मत सिंह और अरुण आए और उन्होंने उनके पुत्र व अन्य परिजनों को डंडों से पीटना शुरू कर दिया और तेजाब से भी फेंका। तभी उनकी पत्नी चमेली देवी उन्हें बचाने आईं तो आरोपियों ने उनको भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण का कहना है कि पुरानी रंजिश में झगड़ा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed