फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One more injured died, the death toll in the accident reached eight

Hathras News: एक और घायल की मौत, हादसे में मृतकों की संख्या हुई आठ

Thu, 12 Dec 2024 01:10 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 12 Dec 2024 01:10 PM IST
सार

गांव जैतपुर के निकट मैजिक व कैंटर की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो थी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ व आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

विज्ञापन
One more injured died, the death toll in the accident reached eight
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जैतपुर के निकट मंगलवार को मैजिक व कैंटर की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल टीकाराम निवासी बरामई कोतवाली सिकंदराराऊ की बुधवार की सुबह उपचार के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या अब आठ हो गई है। हादसे में मृत महिला के पति ने कैंटर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस कैंटर चालक की तलाश में दबिश दे रही है। मुकदमे में निर्माणाधीन एनएच का मार्ग संकरा होने को हादसे की वजह बताया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर को गांव जैतपुर के निकट मैजिक व कैंटर की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो थी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ व आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल टीकाराम (65) पुत्र श्यामलाल निवासी बरामई सिकंदराराऊ की मौत हो गई है।
विज्ञापन


इधर, प्रशासन ने मरने वालों के परिजनों और घायलों को मुआवजे देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में नगला ओझा हाल निवासी आवास-विकास कॉलोनी की मृतका नीलम देवी के पति वेदप्रकाश रावत ने इस मामले में कोतवाली हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज करा दिया है। उन्होंने कहा है कि एनएच की ओर से निर्माणाधीन हाईवे के निर्माण के चलते मार्ग काफी संकरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण दोनों वाहनों को निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल सका और कैंटर ने मैजिक को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी अपनी भाभी के बच्चों के साथ अपने मायके सिकंदराराऊ जा रही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed