{"_id":"69c6af32c2fa82c3270944da","slug":"one-more-arrested-in-robbery-case-from-customer-service-centre-operator-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट में एक और गिरफ्तार, भेजा जेल, तीन आरोपी पहले पकड़े जा चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट में एक और गिरफ्तार, भेजा जेल, तीन आरोपी पहले पकड़े जा चुके
Fri, 27 Mar 2026 09:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:54 PM IST
सार
18 मार्च को थाना सिकंदराराऊ अंतर्गत डुकरिया बंबा के पास मोटर साइकिल सवार ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से लूट की घटना हुई थी। लूट में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
लूट में पकड़ा गया आरोपी भोला उर्फ सुखेंद्र
- फोटो : पुलिस
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना में शामिल एक और आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कासगंज रोड स्थित सरदला पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भोला उर्फ सुखेंद्र निवासी गांव बेरी कातौर जिला कासगंज बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 5000 रुपये की नकदी भी बरामद की है। बता दें कि अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डंडिया को 20 मार्च को काली स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने लूट लिया था।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने 25 मार्च को मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें से दो के पैर में गोली लगी थी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन