फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   one man die in accident, six injured

टेंपो पलटने से एक की मौत, छह घायल

Sat, 24 Apr 2021 10:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
one man die in accident, six injured
बबलू का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के खैर थाना क्षेत्र के गांव बिलखौरा स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाला महोबा जिले का निवासी प्रवासी मजदूर परिवार एटा रोड पर गांव जिमिसपुर के निकट शुक्रवार की रात्रि हादसे का शिकार हो गया। परिवार के सात सदस्य सिकंदराराऊ से किराये पर ऑटो रिक्शा लेकर एटा जा रहे थे। रास्ते में टेंपो पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाकी सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवाया है।
बता दें कि बिलखौरा स्थित ईंट-भट्ठे पर महोबा जिले के गांव चरखारी निवासी बबलू (40 वर्ष) का परिवार रहता है। कोरोना संक्रमण के कारण बबूल परिवार के सात सदस्यों सहित अपने गांव लौट रहा था। बताते हैं कि गांव में उसकी बहन की शादी भी थी।
विज्ञापन

बिलखौरा से परिवार के सभी सदस्य किसी वाहन से शुक्रवार की रात को सिकंदराराऊ आ गए। इनको एटा से आगे के लिए वाहन मिलने की उम्मीद थी। लिहाजा उन्होंने सिकंदराराऊ से एटा जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा किराये पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ये लोग एटा के लिए चले ही थे कि सिकंदराराऊ से सात किमी आगे गांव जिमिसपुर पर ऑटो रिक्शा किसी तरह पलट गया। इससे बबलू 40 वर्ष की मौके पर मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए। शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने बबलू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई ने कोतवाली में दर्ज करा दी है।

कैसे महोबा पहुंचेगा शव
मृतक की पत्नी सुदामा का सीएचसी में रो-रोकर बुरा हाल था। वह कह रही थी उसके पैसे नहीं है। ऐसे में वह शव को घर लेकर कैसे जाएंगे। सिकंदराराऊ से महोबा की दूरी 700 सौ किमी से ज्यादा है। एंबुलेंस का भाड़ा 15 हजार रुपये होता है। उसके साथ तीन मासूम बच्चे भी हैं।

दुर्घटना में पति की मौत के बाद सीएचसी पर रोती पत्नी सुदामा।

दुर्घटना में पति की मौत के बाद सीएचसी पर रोती पत्नी सुदामा।- फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed