{"_id":"5d5d93788ebc3e6c4118ba0f","slug":"one-lakh-rupees-were-withdrawn-for-daughter-s-marriage-sikandhra-rahu-news-ali2114868158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी शादी को निकाले थे बैंक से रुपये।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी शादी को निकाले थे बैंक से रुपये।
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए निकाले थे एक लाख रुपये, झपटमार लेकर फरार
अकराबाद के आमा मदापुर निवासी से झपटमारों ने उड़ाए रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे अकराबाद अलीगढ़ कोतवाली के गांव आमा मदापुर निवासी एक वृद्ध के रुपये से भरा थैला लेकर झपटमार फरार हो गए। थैले में एक लाख पांच हजार रुपये था। घटना के बाद चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। खुद एडीशनल एसपी सिद्घार्थ वर्मा ने कोतवाली आकर पीड़ित से पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी जगदीश पुत्र मशीचरन दिल्ली में काम करता है। कुछ दिन बाद उसकी बेटी की शादी होने के कारण वो गांव आ गया था तथा शादी की तैयारी कर रहा था। बुधवार को सिकंदराराऊ के एक बैंक से उन्होंने एक लाख रुपये निकाला था। पांच हजार रुपये उसके पास पहले से था। बाजार से खरीदारी के बाद दोपहर लगभग तीन बजे गांव जाने के लिए जीटी रोड क्रीड़ास्थल के पास टेंपो का इंतजार कर रहे थे।
इस दौरान मंडी गांधीगंज की तरफ से दो बाइक सवार तेजी से आए और झपट्टा मारकर थैला छीनकर फरार हो गए। जगदीश काफी दूर तक बाइक के पीछे भागा लेकिन कुछ नहीं हो पाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। चारों तरफ सूचना कर नाकेबंदी करा दी। घटना की सूचना मिलते ही हाथरस से एएसपी कोतवाली पहुंच गए और पीड़ित से बात कर मामले की जानकारी ली। मौके पर हाथरस से एसओजी की टीम भी पहुंच गई है और तलाश में जुट गई है। पीड़ित ने अज्ञातों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।