फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One dead in collision between two bikes

Hathras News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 08 Nov 2024 03:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2024 03:08 AM IST
सार

मनोज गौतम बाइक से किसी काम से हाथरस आया था। वह लौटकर अपने गांव जा रहा था। जलेसर रोड पर लाड़पुर व बामन नगला के बीच में सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
One dead in collision between two bikes
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर रोड पर नगला ब्राह्मण के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए।

विज्ञापन


एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के पवरा निवासी मनोज गौतम (37) कृषि मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह बुधवार की देर शाम बाइक से किसी काम से हाथरस आया था। वह लौटकर अपने गांव जा रहा था। जलेसर रोड पर लाड़पुर व बामन नगला के बीच में सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक मनोज ने अपने पीछे रोते बिलखते दो छोटे बच्चे छोड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed