{"_id":"67d7294d9aa85e87ea023198","slug":"one-dead-another-in-critical-condition-after-consuming-alcohol-hathras-news-c-56-1-hts1002-128568-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शराब पीने के बाद एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शराब पीने के बाद एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव फतेहपुर मेंं रविवार को शराब पीने से दो व्यक्तियों की हालत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए हाथरस जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे को गंभीर हालत में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शराब के जहरीले होने की आशंका जाहिर की है।
अलीगढ़ जनपद के थाना इगलास क्षेत्र के गांव बसेली निवासी राजू शर्मा (50) दूधिया थे। रविवार को वह दूध लेने के लिए पड़ोस के गांव फतेहपुर गया थे। एक घर से दूध लेने के बाद वह अपने एक मिलने वाले रणवीर सिंह (55) निवासी फतेहपुर के साथ शराब पीने लगे। शराब पीते ही दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों के मुंह से झाग आने लगा। आननफानन दोनों को उपचार के लिए हाथरस जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने राजू शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं रणवीर सिंह को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजू के भाई नवीन कुमार शर्मा ने शराब जहरीली होने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
इनसेट-
आबकारी विभाग की टीम जांच में जुटी
हाथरस। शराब पीने के बाद हुई मौत की सूचना मिलते ही जिला आबकारी अधिकारी किशन स्वरूप जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल में पीड़ित परिजनों से बात की। शराब कहां से खरीदी गई, इसकी जानकारी की। मौके पर बरामद रॉकफोर्ड ब्रांड के पौवे पर लगे बार कोड को स्कैन किया गया। इससे पता चला कि यह शराब अलीगढ़ की आगरा रोड स्थित दुकान नंबर दो से खरीदी गई थी। इसकी सैंपलिंग कराई गई है। संबंधित दुकान पर जाकर भी पूछताछ व चेकिंग की गई। जहां मौके पर रॉकफोर्ड ब्रांड का स्टॉक खत्म हो चुका था। इगलास क्षेत्र व गांव हरिरामपुर की शराब की दुकानों की चेकिंग भी की गई है। कई दुकानों से नमूने लिए गए हैं। इस रॉकफोर्ड ब्रांड के पौवे का मिथाइल किट के जरिए परीक्षण कराया जाएगा।