{"_id":"6712976246c02ff4d30edabe","slug":"one-dead-and-two-injured-in-collision-between-two-bikes-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो अन्य बाइक सवार हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो अन्य बाइक सवार हुए घायल
Fri, 18 Oct 2024 10:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:44 PM IST
सार
रामजी वर्मा बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान सिकंदराराऊ की ओर से आते बाइक सवार ने टक्कर मार दी। रामजी वर्मा की मौत हो गई। दो अन्य बाइक सवार घायलों को बागला जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ रोड स्थित चौबे वाले महादेव मंदिर के निकट 18 अक्टूबर की देर शाम को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार मौत हो गई। दो अन्य बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
गोकुल धाम कॉलोनी निवासी रामजी वर्मा बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान सिकंदराराऊ की ओर से आते बाइक सवार ने टक्कर मार दी। रामजी वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, बाइक सवार सुखराम कॉलोनी निवासी सोनू और बृजेश को घायल अवस्था में बागला जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन