{"_id":"67abafe1af6633cd520494df","slug":"one-and-half-year-old-innocent-child-died-by-drowning-in-a-bucket-full-of-water-hathras-news-c-259-1-ssn1001-101608-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डेढ़ साल की मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डेढ़ साल की मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत
Wed, 12 Feb 2025 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
निधि का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्दपुर में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे डेढ़ साल की मासूम बच्ची घर में रखी पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। हादसे के समय परिजन घर से बाहर घेर में काम कर रहे थे और बच्ची घर में अकेली थी।
गांव हर्दपुर निवासी कुंजबिहारी की डेढ़ वर्षीय पुत्री निधि घर में अकेली खेल रही थी। निधि की मां पशुओं के घेर में काम कर रही थीं, जबकि पिता किसी काम से खेत पर गए थे। निधि घर में अकेली थी। खेलते-खेलते निधि घर में पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गई और उसने अपनी गर्दन पानी में डाल दी, जिससे निधि बाल्टी में ही फंसी रह गई।
जब निधि की मां घेर से काम कर घर लौटीं तो बच्ची की गर्दन को पानी में डूबा देखकर उनकी चीख निकल गई। उनकी चीख की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग और अन्य परिजन भी घर में जमा हो गए। परिजन आनन-फानन निधि को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे।