फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One and a half year old child dies due to falling neem tree, girl injured

नीम का पेड़ गिरने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

Thu, 01 Sep 2022 10:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
One and a half year old child dies due to falling neem tree, girl injured
मासूम की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नीति निवास में बृहस्पतिवार की शाम सात बजे समाधियों के पास खेल रहे दो बच्चों के ऊपर नीम का सूखा पेड़ गिर पड़ा। हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय घायल हो गए। दो अन्य बच्चे पेड़ में चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
गांव नीति निवासी सूदन पुत्र परवाती के बच्चे शिवा और राधिका घर से 200 मीटर दूर नीम के सूखे पेड़ के नीचे बनी समाधियों के पास खेल रहे थे। तेज हवा चलने से सूखा पेड़ भरभरा कर समाधियों के ऊपर गिर गया, जिससे समाधि की छतरी टूट गई और इसके मलबे के नीचे बच्चे दब गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजन मौके पर दौड़े। मलबे को हटाकर दोनों बच्चों को निकाला गया। तब तक शिवा (डेढ़ वर्ष) पुत्र सूदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बच्ची राधिका पुत्री सूदन गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन पड़ोसी उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां उसका इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल बच्ची की स्थिति में सुधार है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल आशीष कुमार मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। लेखपाल पंकेज कौशिक, प्रधान श्यामवीर सिंह ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed