{"_id":"667d672daecbbbf99a0e1451","slug":"one-accused-of-attempt-to-murder-arrested-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: हत्या के प्रयास का एक आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो युवकों में था शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: हत्या के प्रयास का एक आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो युवकों में था शामिल
Thu, 27 Jun 2024 06:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:50 PM IST
सार
25 जून रात नौ बजे वह मोबाइल की दुकान पर बैठा था, तभी आरोपी राहुल व नरेश ने दुकान पर आकर उससे चौथ की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने तमंचा से फायर कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद पुलिस ने 25 जून रात को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कस्बा के मुरसान चौराहा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो युवकों में यह शामिल था।
विज्ञापन
कार्यवाहक क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बताया कि सौरभ कटारा निवासी कृष्णानगर कोतवाली पर सूचना दी थी कि 25 जून रात नौ बजे वह मोबाइल की दुकान पर बैठा था, तभी आरोपी राहुल व नरेश ने दुकान पर आकर उससे चौथ की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने तमंचा से फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी राहुल पुत्र शेर सिंह निवासी समदपुर को नगला जयलाल मोड के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन