बिजली लाइन चालू, गोकुल से हाथरस को मिलेगी बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक हाथरस को आगरा और खैर अलीगढ़ के जरिए दो श्रोतों के माध्यम से बिजली मिल रही थी। गोकुल से नई लाइन का निर्माण कर जिले के लिए बिजली का तीसरा नया श्रोत तैयार किया जा रहा था। पिछले कई माह से लाइन बनाए जाने का कार्य जारी था।
कुछ दिन पहले गोकुल से हाथरस तक लाइन बनाने और टावर लगाकर उन पर हाथरस के 220 केवी मीतई बिजलीघर तक लाइन खींचने का काम पूरा कर लिया गया। काम पूरा हो जाने के बाद विभाग ने बुधवार की शाम इस लाइन को ऊर्जीकृत कर दिया।
अब इस नए तीसरे श्रोत से हाथरस के लोगों को और अधिक बेहतर विद्युत सप्लाई मिल सकेगी। अगर किसी परिस्थिति में आगरा और खैर के जरिए भी हाथरस को बिजली नहीं मिल पाती तो गोकुल से हाथरस को बिजली मिल सकेगी। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन कृष्ण कुमार आत्रे ने बताया कि लाइन तैयार कर ऊर्जीकृत कर दी गई है।
वहीं गोकुल से हाथरस मीतई बिजलीघर के लिए आ रही यह लाइन गांव मीतई, कुंवरपुर, कोटा, मघटई, चौगड़ा, बर्द्धवारी, जटोई, गिलोंदपुर सहित अन्य कई गांव से होकर गुजर रही है। इन गांव के ग्रामीणों को विद्युत विभाग के ट्रांसमिशन एक्सईएन कृष्ण कुमार अत्रे ने कहा है कि इस लाइन के टावर्स से दूर रहें। इन टावरों पर चढ़ने का प्रयास नहीं करें। यदि कोई व्यक्ति टावर पर चढ़ता है और उसके साथ कोई दुर्घटना घटित होती है तो वह स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होगा।