फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   On November 10, the kiln owner will ring at Ramlila Maidan in Delhi

दस नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुंकार भरेंगे भट्ठा स्वामी

Tue, 08 Nov 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
On November 10, the kiln owner will ring at Ramlila Maidan in Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जीएसटी स्लैब में वृद्धि और कोयले के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में ईंट भट्ठा स्वामी दस नवंबर दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्रित होंगे और वहां से संसद की ओर कूच करेंगे। ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
अखिल भारतीय ईंट व टाइल्स निर्माता महासंघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश ईंट उद्योग समिति के तत्वावधान में दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में हाथरस के भट्ठा स्वामी शामिल होंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश दीक्षित ने बताया कि स्थानीय प्रशासन एवं सरकार को समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

कमल गोयल का कहना है कि लाल ईंट पर जीएसटी कंपोजीशन स्कीम को समाप्त कर जीएसटी के स्लैब में काफी बढ़ोत्तरी की गई है। इस कारण काफी दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कहा कि ईंट बनाने में जेसीबी मशीन, मिट्टी खुदाई की अनुमति प्रदान की जाए। बैठक में कोषाध्यक्ष अम्बरीश माहेश्वरी, भानु गुप्ता, दिलीप चौहान, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed