फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   On not targeting toilets on panchayatsin Hathras

शौचालय नहीं बनवाने वाली पंचायतें निशाने पर

Mon, 19 Jun 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Mon, 19 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
On not targeting toilets on panchayatsin Hathras
TOILET
शौचालयों के निर्माण में मनमानी करने वाली ग्राम पंचायतों के खिलाफ जिला प्रशासन के तेवर सख्त होते जा रहे हैं। बार-बार चेतावनी के बावजूद शौचालयों का निर्माण नहीं कराने वाली ग्राम पंचायतों के खिलाफ कार्रवाई तेज होती जा रही है। अब तक सहपऊ ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों के पूर्व प्रधान और कार्रवाई के शिकार हो चुके हैं। तीनों ही मामलों में पूर्व प्रधान और पंचायत सेक्रेटरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिससे इन ग्राम पंचायतों में खलबली मच गई है। कई और ग्राम पंचायतें डीएम के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि डीएम उन सभी ग्राम पंचायतों के पूर्व प्रधान और पंचायत सचिवों को फोन पर व्यक्तिगत रूप से चेतावनी दे रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में शौचालयों का निर्माण नहीं कराया। इनसे कहा जा रहा है कि वह जल्द से जल्द इन शौचालयों का निर्माण पूरा करा दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। इन ग्राम पंचायतों के मौजूदा प्रधान और सचिवों को भी ताकीद की जा रही है कि वह सुनिश्चित कर लें कि अब तक जो बजट शौचालयों के लिए दिया गया है, उसका सौ फीसदी इस्तेमाल हो जाए। वह सभी ग्राम पंचायतों में शौचालयों का सत्यापन कराएंगे। जहां भी शौचालय बने हुए नहीं मिलेंगे या मानक के अनुरूप नहीं होंगे, वहां के जिम्मेदार प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शौचालयों पर डीएम की सख्ती से ग्राम पंचायतें ही नहीं, बल्कि पंचायतराज विभाग भी सकते में है। सूत्र बताते हैं कि डीएम ने उन सभी ग्राम पंचायतों की सूची तैयार कर ली है, जहां पूर्व प्रधान और सचिव के कार्यकाल में शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और रिकवरी जारी करने की तैयारी की जा रही है। एक-एक करके इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि कार्रवाई की भनक लगने के बाद इन पूर्व प्रधान और सचिवों ने अपने कार्यकाल के अवशेष शौचालयों का निर्माण भी शुरू करा दिया है, जबकि जो शौचालयों का पैसा हजम कर चुके हैं, वह कार्रवाई से बचने का रास्ता तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पूर्व प्रधान-सचिवों पर हो चुकी कार्रवाई

गौरतलब है कि डीएम ने पिछले एक महीने के भीतर सहपऊ ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों के पूर्व प्रधान और पूर्व सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एक पंचायत सेक्रेटरी तो निलंबित होने के बाद जेल तक जा चुके हैं। इन पर दो ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण में घोटाले का आरोप है। जिन ग्राम पंचायतों के पूर्व प्रधान और सचिवों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनमें धाधऊ, बहादुरपुर देवकरण और मकनपुर शामिल हैं। इन तीनों पंचायतों के पूर्व प्रधान और पंचायत सचिवों पर शौचालय निर्माण की धनराशि हजम करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed