{"_id":"62db3b88030c754dc55441f3","slug":"on-hathras-sadabad-road-the-dumper-hit-the-kawadis-six-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : हाथरस में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने कावड़ियों को कुचला, छह की मौत, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : हाथरस में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने कावड़ियों को कुचला, छह की मौत, चालक गिरफ्तार
Sat, 23 Jul 2022 05:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 Jul 2022 05:00 PM IST
सार
बताया जाता है कि यह सभी गंगाजल लेकर हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे के लगभग एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने मृतकों के शवों को उनके घर भिजवा दिया।
विज्ञापन
वहीं परिजनों ने आगरा-ग्वालियर मार्ग पर जाम लगाकर मुआवजे के लिए हंगामा किया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि यह सभी गंगाजल लेकर हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल दो कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़ मौके पर आ गए। बताया जाता है कि हादसे का शिकार सभी लगो बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं।
विज्ञापन
#UPDATE | After one injured died during treatment, death toll rises to 6 in the incident where Kanwariyas from Madhya Pradesh's Gwalior were mowed down by a truck in Hathras district, Uttar Pradesh earlier today.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 23, 2022
हताहत लोग...
नरेश, पुत्र रामनाथ उमर
रमेश, पुत्र नत्था सिंह
रणवीर सिंह, पुत्र अमर सिंह
जबर सिंह, पुत्र सुल्तान सिंह
विकाश पुत्र, प्रभु दयाल ( आगरा पहुंचने पर मृत्यु)
एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।