फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   On being stopped, Sadhvi Prachi, on the GT Road

रोके जाने पर बिफरीं साध्वी प्राची, जीटी रोड पर दिया धरना

Sun, 28 Jan 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Sun, 28 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
On being stopped, Sadhvi Prachi, on the GT Road
‌कासगंज जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने पर सिकंदराराऊ मेंे धरने पर बैठी साध्वी प्राची। अमर उजाला - फोटो : Amar Ujala
कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा में मृत युवक के परिजनों से मिलने जा रहीं साध्वी प्राची को शनिवार को दोपहर करीब एक बजे पंत चौराहे पर कोतवाली पुलिस ने रोक लिया, जिससे साध्वी बुरी तरह बिफर उठीं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुनाईं।
विज्ञापन


पुलिस से नोक-झोंक के बाद साध्वी सर्मथकों के साथ सड़क पर ही धरना देकर बैठ गईं। करीब एक घंटे तक साध्वी अपने समर्थकों के साथ जीटी रोड पर जमी रहीं, जिससे राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर साध्वी उठकर गेस्ट हाउस गईं और वहां से करीब ढाई बजे हरिद्वार लौट गईं।
विज्ञापन


26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल में घायल युवक की मौत की खबर पर हरिद्वार से साध्वी प्राची अपने समर्थकों के साथ कासगंज जा रही थीं। उनके साथ अलीगढ़ और हाथरस के हिंदूवादी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल थे। कासगंज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन ने वहां ऐसे किसी भी नेता की आवाजाही पर रोक लगा दी है, जिससे वहां शांति भंग न होने का अंदेशा हो। यही वजह है कि आला अधिकारियों के निर्देश पर पंत चौराहे पर उनका काफिला कोतवाली पुलिस ने रोक लिया और गाड़ी से चाभी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाभी निकालने पर साध्वी बुरी तरह भड़क गईं। उनकी पुलिस से तीखी नोक-झोंक होने लगी। सीओ आशीष प्रताप सिंह और तहसीलदार योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। साध्वी प्राची से गेस्ट हाउस चलने का अनुरोध करने लगे। साध्वी के साथ आए समर्थकों ने वहां पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। साध्वी ने कोतवाल मनोज शर्मा को देख लेने तक की धमकी दे डाली। वे इस बात पर खफा थीं कि रोक लेते, लेकिन गाड़ी की चाभी क्यों निकाली।


काफी देर तक हंगामे के बाद साध्वी ने मुख्यमंत्री कार्यालय को फोन किया। वहां से निर्देश आया कि मुख्यमंत्री व्यस्त हैं, वे उनसे बाद में बात करेंगे। वह हंगामा बंद कर दें। इधर, सूचना के बाद जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। हाथरस से एएसपी डॉ. अरविंद कुमार भी पहुंच गए। एक घंटे के हंगामे के पश्चात साध्वी गेस्ट हाउस गईं और वहां से हरिद्वार लौट गईं।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed