फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Omveer of Sherpur hoisted the flag in Tata Mumbai Marathon

Hathras News: टाटा मुंबई मैराथन में शेरपुर के ओमवीर ने लहराया परचम

Thu, 22 Jan 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 22 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Omveer of Sherpur hoisted the flag in Tata Mumbai Marathon
एशिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित टाटा मुंबई मैराथन में गांव शेरपुर निवासी एथलेटिक्स खिलाड़ी ओमवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। ओमवीर ने 42.195 किलोमीटर की कठिन दौड़ में 35-40 वर्ष के आयु वर्ग में प्रतिभाग करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और प्रोकेम स्लेम मेडल जीता।
विज्ञापन

ओमवीर ने बताया कि टाटा मुंबई मैराथन एशिया की सबसे बड़ी मैराथन प्रतियोगिता मानी जाती है, जिसमें इस वर्ष पूरे विश्व से कुल 69,702 धावकों ने भाग लिया। इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर श्रेष्ठ धावकों के बीच पदक जीतना उनके लिए गर्व का क्षण है। इस उपलब्धि से न केवल गांव, बल्कि पूरे क्षेत्र और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
विज्ञापन

ओमवीर ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, अनुशासित जीवनशैली और परिवार व ग्रामीणों के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि अब वह एक फरवरी को दिल्ली स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली भारतीय नौसेना मैराथन में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed