{"_id":"67be1d73f02e4decf50060a5","slug":"older-dies-due-to-max-being-hit-by-milk-hathras-news-c-56-1-hts1002-127641-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दूध लेकर जा रही मैक्स की चपेट में आने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दूध लेकर जा रही मैक्स की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला खिरनी में मंगलवार को रोड पार कर रही वृद्धा दूध लेकर जा रही मैक्स की चपेट में आ गई। इस सड़क हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव नगला खिरनी निवासी अनवरी बेगम (88) मंगलवार दोपहर अपने घर के बाहर से रोड पार कर प्लॉट पर जा रहीं थीं। तभी दूध की टंकियों से भरी एक मैक्स ने वृद्धा काे टक्कर मार दी। वृद्ध महिला काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका के पति शौकत अली की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। संवाद