{"_id":"672cf87cb31e999c4109d72c","slug":"old-woman-dies-after-falling-from-bike-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक से गिरकर वृद्धा की गई जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक से गिरकर वृद्धा की गई जान, परिवार में छाया मातम
Thu, 07 Nov 2024 10:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:57 PM IST
सार
दवा दिलाने के बाद लौटते समय गांव के समीप बाइक पर पीछे बैठी वृद्धा अचानक बाइक से नीचे गिर गईं। जिससे वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका पूरन देवी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुरसान के गांव खोंदुआ निवासी एक वृद्ध महिला की बाइक से गिरने से जान चली गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गोपाल पुत्र रामबाबू निवासी खोंदुआ मुरसान के अनुसार उनकी 70 वर्षीय मां पूरन देवी की तबीयत खराब थी। 7 नवंबर की दोपहर वह मां को दवा दिलाने के लिए वह बाइक से मां को पास के गांव अनोड़ा ले गए थे। दवा दिलाने के बाद लौटते समय गांव के समीप पीछे बैठी उनकी मां अचानक बाइक से नीचे गिर गईं। उन्होंने तत्काल बाइक रोककर मां को उठाया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।