फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Old enmity with the assault, firing

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, फायरिंग

Thu, 23 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 23 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Old enmity with the assault, firing
सिकंदराराऊ के गांव गढ़िया में गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़िया इकबालपुर में गुरुवार दोपहर दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। मारपीट के  पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन


गांव निवासी अनार सिंह पुत्र बुद्धसैन ने दी गई तहरीर में लिखा है कि उसका भतीजा यतेंद्र दोपहर साढ़े तीन बजे बाइक से गांव वापस आ रहा था। रास्ते में भूदेवी पत्नी बदन सिंह के घर के समीप गांव निवासी आकाश, अलकेवा, देवेंद्र, अवनीश आदि ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन


सभी लोग उसे पीटते हुए भूदेवी के मकान में खींच ले गए। भूरी देवी ने उसे बचाना चाहा तो उसके सिर को असलाह की बट मारकर फोड़ दिया। यतेंद्र से घड़ी मोबाइल तथा 225 रुपये लूट लिए। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो इन लोगों ने अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली गांव में आए रिश्तेदार वीरपाल पुत्र गोपीचंद्र निवासी नरेरा एटा के हाथ में लगी। इसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मारपीट में एक पक्ष के वीरपाल, देवेंद्र, अंशुल, सत्यप्रकाश, घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं आई है। मारपीट के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed