{"_id":"673f81859bf84e2d2c08a574","slug":"oil-leaked-from-transformer-power-supply-to-nine-villages-remained-disrupted-hathras-news-c-56-1-mrt1060-123046-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रांसफॉर्मर से रिसा तेल, नौ गांवों की बिजली रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रांसफॉर्मर से रिसा तेल, नौ गांवों की बिजली रही ठप
Fri, 22 Nov 2024 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
चंदपा फीडर पर कार्य करते विद्युत कर्मी। स्रोत: विभाग
- फोटो : samvad
मीतई विद्युत उपकेंद्र के अधीन आने वाले चंदपा बिजलीघर के पावर ट्रांसफाॅर्मर से बृहस्पतिवार को अचानक तेल का रिसाव हो गया। इस कारण इस ट्रांसफॉर्मर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब साढ़े तीन घंटे ट्रांसफॉर्मर से जुड़े नौ गांवों की बिजली ठप रही। करीब पांच हजार परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
चंदपा बिजलीघर से गांव चंदपा, चितावर, झींगुरा, बिसाना, जिंदपट्टी, केवलगढ़ी, संटीकरा, परसौली, बघना, अर्जुनपुर और खेड़िया आदि गांवों को बिजली दी जाती है। चंदपा बिजलीघर में लगे ट्रांसफॉर्मर से बृहस्पतिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक तेल का रिसाव होने लगा। विद्युत अधिकारियों ने आनन-फानन तेल का रिसाव रोकने के लिए आपूर्ति बंद करा दी। शाम करीब चार बजे तक इस पर काम चला। इस अवधि में ट्रांसफॉर्मर से जुड़े गांवों की बिजली ठप रही।
बिना बिजली के लोगों को पूरे दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान इस क्षेत्र की कई फैक्टरियों में भी विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पाई। इस कारण फैक्टरियों में भी उत्पादन प्रभावित हुआ। फैक्टरी संचालकों को उत्पादन के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बातचीत,,,,,,,,
आज सुबह से ही बार-बार बिजली की आंख-मिचौली चल रही है। दोपहर के समय तो कई घंटे बिजली नहीं आई। इस कारण कामकाज ठप रहा। शाम को बिजली आने के बाद काम निपटाए गए।
-राज सिसौदिया निवासी गांव बघना
-- -
बृहस्पतिवार को दोपहर में पानी लगाना था, लेकिन बिजली न आने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम के समय बिजली आई, तब जाकर घरेलू कामकाज हो सके।
-विपिन कुमार गांव झींगुरा।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वर्जन,,,,,,,,
बृहस्पतिवार की सुबह पावर ट्रांसफॉर्मर से तेल का रिसाव होने के कारण आपूर्ति बंद कर मरम्मत का कार्य किया गया। इसके चलते दोपहर 12:30 बजे से करीब चार बजे तक मरम्मत कार्य कर सुधार किया गया। इस दौरान आपूर्ति बंद रखी गई।
-विनोद कुमार, सहायक अभियंता, विद्युत विभाग।