{"_id":"6af77be67ce9e9804b01b8dc","slug":"officials-and-employees-from-62-departments-will-shoulder-responsibilities-in-the-self-enumeration-drive-hathras-news-c-56-1-sali1018-157017-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: स्व-गणना अभियान में 62 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी निभाएंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: स्व-गणना अभियान में 62 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी निभाएंगे जिम्मेदारी
विज्ञापन
जनगणना-2027 के तहत जिले में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान चलाया जाएगा। इसमें 62 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहभागिता करेंगे। अभियान के तहत 16 से 29 नवंबर तक अलग-अलग वर्गों और संस्थानों को स्व-गणना के लिए जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर को विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रमुखों, 17 को ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों, नगर निकायों और जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा। 18 नवंबर को खेल क्लबों, स्टेडियम, एनएसएस, एनसीसी और मीडिया संस्थानों, 19 को पद्म पुरस्कार सम्मानित व्यक्तियों, आवासीय समितियों और सामाजिक संगठनों तथा 20 नवंबर को न्यायिक एवं बार एसोसिएशन से जुड़े लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इसी तरह 21 नवंबर को पुलिस, पीएसी और सीएपीएफ, 22 को बैंक, रेलवे, डाकघर और कोषागार, 23 को स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थानों तथा 24 नवंबर को अस्पतालों, नर्सिंग होम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अभियान से जोड़ा जाएगा। 25 नवंबर को व्यापारिक प्रतिष्ठानों, मंडियों, होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन और सिनेमा हॉल, 26 को महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी केंद्रों और आशा कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा 27 नवंबर को डिजिटल सहायता केंद्रों, 28 को ऑनलाइन कार्य करने वाले कर्मचारियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं तथा 29 नवंबर को एलजीबीटीक्यू समुदाय के परिवारों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वयं और परिवार का विवरण आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in अथवा मोबाइल एप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। स्व-गणना पूरी होने पर मिलने वाली 13 अंकों की एसई आईडी सुरक्षित रखनी होगी और घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी। सभी विभागाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।