फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Official negligence takes a heavy toll on the path of faith.

Hathras News: आस्था के मार्ग पर अधिकारियों की लापरवाही पड़ रही भारी

Sat, 03 Oct 2026 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Official negligence takes a heavy toll on the path of faith.
मुरसान गेट पर पानी की टंकी के सामने सड़क का हाल।  - फोटो : samvad
नवरात्र में देवी मंदिरों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की राह मुश्किल होगी। जर्जर सड़कें श्रद्धालुओं की आस्था में बाधा उत्पन्न करेंगी। मुरसान गेट रोड की हालत इस कदर बदतर हो चुकी है कि यह सड़क कम और चांद की सतह ज्यादा नजर आती है। सबसे अधिक परेशानी उन भक्तों की होगी जो मां के दरबार तक दंडौती लगाते हुए जाते हैं। सड़क पर बिखरी गिट्टियों और पत्थरों के कारण उनके हाथ-पैर छिल सकते हैं। आस्था के मार्ग पर अधिकारियों की लापरवाही भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

मुरसान गेट रोड पर 1.5 किलोमीटर के दायरे में 100 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे हैं। यह मार्ग प्रसिद्ध बोहरे वाली देवी मंदिर जाने का मुख्य रास्ता है। सीसी रोड उखड़ने से कंकड़-पत्थर पूरी सड़क पर फैल गए हैं। प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी भी इसी रास्ते से गुजरते हैं, पर बदहाली पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। प्रतिदिन 20 हजार से अधिक लोग इस मार्ग से आवाजाही करते हैं, जो हादसों के साये में सफर करते हैं। चामड़ गेट स्थित चामुंडा देवी मंदिर मार्ग भी खस्ताहाल है। स्थानीय निवासी कुनाल वाष्र्णेय ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलभराव रहता है। भारी वाहनों के गुजरने से सड़क धंस रही है और गिट्टियां उखड़ने से दोपहिया वाहन फिसलते हैं।
विज्ञापन

मरीजों को हो रहा मानसिक तनाव
खस्ताहाल सड़कों से ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी होती है। हड्डी रोग विशेषज्ञ गोपाल वर्मा ने बताया कि उबड़-खाबड़ रास्तों पर वाहन चलाने से रीढ़ की हड्डी, गर्दन और कमर पर गंभीर असर पड़ता है। इससे स्पोंडिलाइटिस और स्लिप डिस्क जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। रोजाना ऐसे सफर से शारीरिक और मानसिक थकान तथा तनाव भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुरसान गेट पर इन जगहों पर बुरा हाल

-ओढ़पुरा तिराहा से लेकर वसुंधरा कॉलोनी के मोड़ तक सड़क उखड़ चुकी है। यहां पानी भरा रहता है। पानी सूखता है तो कंकड़ गाड़ियों से उछट कर लगते हैं।
- पंजाबी क्वार्टर से लेकर बोहरे वाली देवी तक सीवरेज पाइपलाइन के ऊपर डाली गई सीसी सड़क उखड़ चुकी है। यहां आधा फीट तक गड्ढे बन गए हैं।
-भैरो मंदिर से घंटाघर चौराहा तक जगह-जगह इंटरलॉकिंग उखड़ चुकी हैं, जिस कारण यहां वाहन चलाना मुश्किल होता है।



हाथरस के ईओ रोहित सिंह ने बताया कि सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। मुरसान गेट को गौरव पथ में बदलने का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। इस माह मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। त्योहारों के मद्देनजर अन्य मार्गों को भी ठीक कराया जाएगा।
रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed