{"_id":"660da3cb0bd3288e2d089554","slug":"officers-ran-after-getting-information-about-leaving-the-village-hathras-news-c-56-1-sali1016-113257-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गांव छोड़कर जाने की सूचना पर दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गांव छोड़कर जाने की सूचना पर दौड़े अफसर
Thu, 04 Apr 2024 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन के गांव धौरपुर में मौजूद प्रशासनिक टीम। स्रोत : पुलिस विभाग
- फोटो : Samvad
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर में जमीन विवाद के दौरान एक परिवार ने अपना घर छोड़ने के बोर्ड लगा दिए। गांव धौरपुर निवासी श्रीकृष्ण कुमार पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम ने बताया कि खेत कम होने पर कई बार उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। नाप भी कराई गई, लेकिन समाधान नहीं हो सका। इसके चलते पीड़ित कृष्ण कुमार ने बुधवार की सुबह पलायन करने की सूचना दी।
घर की दीवार पर काले रंग से पलायन की बात लिख दी। इसकी जानकारी आलाधिकारियों को हुई तो तहसीलदार चंद्रप्रकाश सिंह, लेखपाल राजदुलारी आदि गांव पहुंच गए। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से बात कर मकान का ताला खुलवाया। राजस्व कर्मियों को मेड़बंदी कराने के आदेश दिए। संवाद