फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Officers arrived to know the condition of Bisawar-Kachnau road

Hathras News: बिसावर-कचनाऊ मार्ग का हाल जानने पहुंचे अफसर

Tue, 16 Dec 2025 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 16 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived to know the condition of Bisawar-Kachnau road
गांव पचावरी स्थित पोखर के ओवरफ्लो होने से जलभराव से जूझ रहे बिसावर-कचनाऊ मार्ग का हाल जानने शनिवार को एसडीएम मनीष चौधरी एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने अधीनस्थों को पोखर के पानी की निकासी की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले करीब पांच महीने से यह मार्ग जलभराव की समस्या से जूझ रहा है, जिससे ग्रामीण व राहगीर परेशान हैं। इस समस्या को अमर उजाला ने 12 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए। जलभराव की वजह से सड़क की परत उखड़ चुकी हैं। यह मार्ग कीचड़, गड्ढों व फिसलन भरी सतह में बदल चुका है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक रोजाना जोखिम उठाकर यहां से निकलने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पोखर पर अवैध कब्जे की भी शिकायत की थी। शनिवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम ने खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था कराई, लेकिन अभी भी मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोगों ने स्थायी रूप से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed