फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Officers are raising their hands...it is not under their control to open the hospital at night

Hathras News: अफसर खड़े कर रहे हाथ...रात में अस्पताल खुलवाना वश में नहीं

Mon, 05 May 2025 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 05 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Officers are raising their hands...it is not under their control to open the hospital at night
निजी चिकित्सालयों व मेडिकल स्टोर संचालकों के सामने सरकारी तंत्र भी लाचार है। रात में शहर में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की कमी से जूझते मरीजों को राहत दिलाने में स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी हाथ खड़े कर रहे हैं। विभागीय अफसर कहते हैं कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि किसी को रात में निजी अस्पताल और मेडिकल स्टोर खोलने के लिए विवश किया जाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 100 निजी अस्पताल और करीब 108 मेडिकल स्टोर संचालित हैं। दिन में इनमें ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं संचालित रहती हैं। रात में निजी चिकित्सालय बंद हो जाते हैं। इन चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों का ही रात में उपचार किया जाता है। रात में निजी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं बंद रहती हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर मेडिकल स्टोर भी रात में बंद रहते हैं। इससे मरीजों को उपचार और दवाओं के लिए भटकना पड़ता है या फिर आगरा, अलीगढ़ या मथुरा भागना पड़ता है। कई बार तो वहां तक पहुंचते-पहुंचते मरीज की हालत भी बिगड़ जाती है। लंबे समय से शहर में रात में चिकित्सा सुविधाओं की मांग की जा रही है। अधिकारियों के सामने भी यह विषय उठाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

रात में मेडिकल स्टोर खोलने के संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं हैं। संचालक स्वेच्छा से स्टोर बंद कर सकते हैं और खोल सकते हैं।

- राजकुमार शर्मा, औषधि निरीक्षक।

-

निजी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं रात में उपलब्ध न होने की बात संज्ञान में आई है। निजी अस्पतालों की सुरक्षा के बिंदु पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस मामले में चिकित्सकों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने के प्रयास किए जाएंगे।
- राहुल पांडेय, डीएम हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed