{"_id":"5fdb9e3d8ebc3e3d56435960","slug":"officers-and-employee-who-absent-from-duty-their-report-will-sent-to-government-hathras-news-ali2513908166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर अधिकारियों, कर्मचारियों की शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर अधिकारियों, कर्मचारियों की शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शासन स्तर से जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में समय से उपस्थिति दर्ज कराने पर सख्ती बरती गई है। शासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि समय-समय पर औचक निरीक्षण कर समय पर उपस्थिति निर्धारित कराएं। प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण कर इसकी आख्या निर्धारित प्रारूप पर भेजी जाए।
सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारियों के समय से न पहुंचे व गैरहाजिर रहने की शिकायतें शासन को मिल रही हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अब शासन ने सख्ती बरती है। विशेष सचिव ने कहा है कि सरकारी कार्यालयों में कार्मिकों की उपस्थिति की सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
जिले के सभी कार्यालयों की सप्ताह में कम से कम एक बार उपस्थिति का औचक निरीक्षण किया जाए। गैरहाजिर अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कर्मचारियों के गैरहाजिर पाए जाने पर पर्यवेक्षणीय अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। निरीक्षण आख्या प्रत्येक शुक्रवार को ईमेल के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर भेजी जाए।