{"_id":"655e59612b1a6eef7f0f5e94","slug":"ofc-cut-communication-services-halted-for-10-hours-hathras-news-c-56-1-sali1016-7594-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ओएफसी कटी, 10 घंटे ठप रहीं बीएसएनएल की संचार सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ओएफसी कटी, 10 घंटे ठप रहीं बीएसएनएल की संचार सेवाएं
Thu, 23 Nov 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:12 AM IST
सार
सादाबाद क्षेत्र की बीएसएनएल सेवाएं मथुरा जिले से चलती हैं। सादाबाद में जैतई रोड पर बीएसएनएल का दफ्तर बना हुआ है। इसी से सादाबाद, सहपऊ और बिसावर की बीएसएनएल सेवाएं जुड़ी हैं। केबल कटने और अन्य तकनीकी समस्याओं से आए-दिन बीएसएनएल की संचार सेवा ठप हो जाती हैं, जिससे उपभोक्ताओं काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बीएसएनएल
- फोटो : PTI
विस्तार
मथुरा के पास 21 नवंबर की देर रात ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) कटने से सादाबाद, बिसावर और सहपऊ कस्बे की बीएसएनएल से जुड़ी संचार सेवाएं ठप हो गईं। केबल कटने से करीब 10 घंटे तक बेसिक फोन, ब्राॅडब्रेंड इंटरनेट और मोबाइल फोन शोपीस बने रहे। संचार सेवा से जुड़े व्यवसाय भी ठप रहे। हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
सादाबाद क्षेत्र की बीएसएनएल सेवाएं मथुरा जिले से चलती हैं। सादाबाद में जैतई रोड पर बीएसएनएल का दफ्तर बना हुआ है। इसी से सादाबाद, सहपऊ और बिसावर की बीएसएनएल सेवाएं जुड़ी हैं। केबल कटने और अन्य तकनीकी समस्याओं से आए-दिन बीएसएनएल की संचार सेवा ठप हो जाती हैं, जिससे उपभोक्ताओं काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।सादाबाद क्षेत्र में लगभग तीन हजार उपभोक्ता हैं। इनमें 300 के करीब ब्राॅडबैंड कनेक्शन भी हैं। 21 नवंबर की रात करीब 11 बजे अचानक बीएसएनएल सिम कार्ड धारकों के मोबाइल से बीएसएनएल के सिग्नल गायब हो गए और इंटरनेट सेवा भी ठप हो गई। बेसिक फोन भी खामोश हो गए।
विज्ञापन
काफी उपभोक्ताओं को बीएसएनएल सेवाओं के ठप होने की जानकारी सुबह उठने के बाद हो सकी। मोबाइल से सिग्नल गायब देख उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया। न तो वह कॉल कर सके और न कोई कॉल उनके पास आ सकी। सबसे अधिक परेशानी उन उपभोक्ताओं को हुई, जो सिर्फ बीएसएनएल के सिम कार्ड का ही प्रयोग कर रहे थे। सिग्नल गायब देख उनका मूड खराब हो गया। वह बीएसएनएल की व्यवस्थाओं को कोसने लगे। काफी उपभोक्ताओं को अन्य कंपनी के सिमकार्ड का सहारा लेना पड़ा। अगले दिन बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे केबल जुड़ जाने के बाद ही क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं बहाल हो सकीं। तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
आए-दिन बीएसएनएल की सेवाएं ठप हो जाती हैं। रात भर और देर सुबह तक सेवाओं के ठप रहने से इंटरनेट संबंधी काम नहीं हो पाया। काफी किताबें ऑनलाइन होने से पुस्तकालय का संचालन भी देरी से शुरू हो सका। -बंटी सिंह, पुस्तकालय संचालक बिसावर।
मंगलवार की रात करीब 11 बजे मोबाइल से सिग्नल गायब हो गए, जिससे जिम सेंटर का बीएसएनएल वाईफाई कनेक्शन भी ठप रहा। करीब साढ़े आठ बजे सेवा संचालित हो सकी। -वरुण चौधरी, जिम संचालक बिसावर
मथुरा-राया के आसपास बीएसएनएल की ओएफसी कटने से सादाबाद, बिसावर और सहपऊ की बीएसएनएल सेवाएं ठप हो गई थीं। बुधवार सुबह केबल को जोड़कर सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। -रंजीत मीना, जेटीओ, बीएसएनएल, सादाबाद