फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ODF status of 29 gram panchayats abolished

29 ग्राम पंचायतों का ओडीएफ दर्जा निरस्त

Thu, 06 Sep 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 06 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ODF status of 29 gram panchayats abolished
toilet
 स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित किया जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों का मंडलीय टीम द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन में जिले की 29 ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) करने की संस्तुति नहीं की गई है।
विज्ञापन


लिहाजा इन ग्राम पंचायतों को ओडीएफ निरस्त घोषित कर दिया गया है। डीपीआरओ शहनाज अंसारी ने इन ग्राम पंचायतों के सचिवों को एक सप्ताह में शौचालय के अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं और संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। 
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित किया जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों की सूची को जिला स्तर से सत्यापन के लिए मंडल स्तर पर भेजा जा रहा है। मंडल स्तर से टीम ने जिला स्तर पर हुए ओडीएफ हुई ग्राम पंचायतों का सत्यापन किया। सत्यापन में पाया गया कि कुछ ग्रामों में शत-प्रतिशत शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। वहीं कुछ ग्रामों में निर्मित शौचालयों का शत-प्रतिशत नियमित प्रयोग नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण टीम द्वारा इन्हें ओडीएफ किए जाने की संस्तुति नहीं की गई है। डीपीआरओ ने निर्देश जारी किए हैं कि यह सभी ग्राम पंचायत सचिव एक सप्ताह में अधूरे पड़े शौचालयों के निर्माण को पूरा कराएं, अन्यथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव की एक अस्थायी वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed