फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Objections to meet wards reservation

वार्डों के आरक्षण पर मिलने लगीं आपत्तियां

Tue, 10 Oct 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 10 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
 Objections to meet wards reservation
netaji
नगर पालिका व नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की घोषणा के बाद इन पर आपत्तियां मिलनी शुरू हो गई हैं। ताजा आपत्ति नगर पालिका सिकंदराराऊ के वार्ड संख्या तीन मोहल्ला गढ़ी बंदू खां के लोगों ने दर्ज कराई है। इन लोगों ने डीएम अमित कुमार सिंह को एक आपत्ति सौंपी है, जिसमें आपत्ति कर्ता ने आरक्षण में परिवर्तन करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


प्रत्यावेदन में धर्मेंद्र वर्मा निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी ने कहा है कि नगर पालिका सिकंदराराऊ के वार्ड संख्या तीन का आरक्षण गलत हुआ है। यह वार्ड वर्ष 1988 से अभी तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहा है। गढ़ी बुंदू खां के वार्ड संख्या तीन का वर्ष 2017 में हुए पिछड़ी जाति के रेपिड सर्वे के अनुसार पिछड़ी जातियों की जनसंख्या 748 है। वर्तमान में मतदाता सूची के अनुसार मतदाता संख्या 1,485 में 30 प्रतिशत जोड़ने के बाद कुल जनसंख्या करीब 1,900 होती है, जबकि वार्ड परिसीमन में यहां की जनसंख्या 2,123 बताई गई है, जोकि गलत आंकड़ों पर आधारित है।
विज्ञापन


मोहल्ला गढ़ी बुंदू खां वार्ड संख्या तीन में जो आरक्षण अनुसूचित जाति के लिए किया  गया है, वह बिल्कुल गलत है, क्योंकि यहां पिछड़ी जाति की जनसंख्या 748 है। शेष 1,150 की जनसंख्या में अनुसूचित जाति के अतिरिक्त 450 सवर्ण मतदाता हैं। इस प्रकार एससी की जनसंख्या 700 ही है। इस जनसंख्या के आधार पर इस वार्ड को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया जाए, जिससे पिछड़ी जाति के लोगों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed