{"_id":"5dc85cfd8ebc3e5aec25e3b4","slug":"now-you-will-not-have-to-pay-fees-again-if-you-fail-in-fitness-hathras-news-ali2184447107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फिटनेस में फेल तो दुबारा नहीं देनी होगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिटनेस में फेल तो दुबारा नहीं देनी होगी फीस
विज्ञापन
अब फिटनेस में फेल होने पर दोबारा नहीं देनी होगी फीस
एक फीस में तीन बार करा सकेंगे फिटनेस जांच, नियमावली में संशोधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। फिटनेस में फेल रहे वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें दो बार जांच कराने पर भी फीस नहीं देनी होगी। एक बार फीस भरने पर तीन बार फिटनेस जांच करा सकेंगे। हालांकि वाहन निरीक्षण फीस ली जाएगी। शासन से नियमावली में संशोधन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिस वाहन की फिटनेस फेल जाएगी तो उसके मालिक को दुबारा ऑनलाइन टाइम स्लॉट लेने के दौरान फीस नहीं भरनी होगी। वाहन मालिकों को ये सुविधा 30 दिन के भीतर सिर्फ दो बार और तीसरी बार आवेदन करना होगा। हालांकि नियमावली में संशोधन के बाद अभी सॉफ्टवेयर में अपलोड नहीं हो सका है।
सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद वाहन स्वामी फिटनेस फेल वाहन की दोबारा जांच कराने के लिए आवेदन करेंगे तो सिस्टम फीस जमा करने का ब्योरा डिस्प्ले नहीं करेगा। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि नियमावली में संशोधन हुआ है। सॉफ्टवेयर अभी अपडेट नहीं हो पाया है। अभी वाहन स्वामियों को कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा।