{"_id":"631f883ebe1abc2eb72a7777","slug":"now-the-prisoners-of-hathras-will-stay-here-hathras-news-ali300230825","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यहां रहेंगे हाथरस के कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यहां रहेंगे हाथरस के कैदी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
हाथरस के बिछिया के निकट बनने वाले वाली जिला कारागार का ले आउट तैयार हो गया है। अब शासन स्तर से जेल निर्माण के लिए हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है। जिला बनने के 25 साल बाद भी जिला कारागार का अभी तक निर्माण नहीं हुआ है। इस कारण हाथरस जिले के बंदी अलीगढ़ जेल में बंद है। इन बंदियों को पेशी पर लाने ले जाने के दौरान शासन का खर्चा भी बढ़ता है। वहीं पैरोकारों को भी मुश्किलों से जूझना पड़ता है।
जिला कारागार के निर्माण का जिम्मा शासन ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा है। इसके लिए इगलास रोड पर गांव बिछिया के निकट भूमि चयनित की जा चुकी है। लोनिवि ने जेल का लेआउट भी तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इसे जारी किया जाएगा और तय ले आउट के अनुसार ही कार्य होगा।
हाथरस जिले के इगलास रोड पर गांव बीछिया के निकट करीब 170 करोड़ रुपये की लागत से जेल का निर्माण कराना शासन ने तय किया है। अलीगढ़ जेल में करीब 1200 बंदियों की क्षमता है। जबकि वहां तीन गुना अधिक बंदी रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
हाथरस जेल का निर्माण होने के बाद इस समस्या का समाधान होगा। इस मामले में लोनिवि एक्सईएन राजेश निगम का कहना है कि जेल निर्माण की मॉनिटरिंग अलीगढ़ से हो रही है। वहीं से सब जानकारी मिल पाएगी। प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। उसको शासन के लिए भेजा जाएगा।