फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now passengers can complain and give suggestions on Twitter

अब ट्विटर पर यात्री कर सकेंगे शिकायत व दे सकेंगे सुझाव

Mon, 04 Nov 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now passengers can complain and give suggestions on Twitter
अब ट्विटर पर शिकायत कर सकेंगे यात्री, दे सकेंगे सुझाव
विज्ञापन

24 घंटे हो सकेंगी शिकायतें दर्ज, निस्तारण में नहीं लगेगा ज्यादा समय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब चालक-परिचालक की अभद्रता की शिकायत और अन्य रूट पर बसों के संचालन का सुझाव सीधे अफसरों तक आसानी से पहुंचेगा। निगम के ट्विटर अकाउंट पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 84 बसें हैं, जो लोकल और लंबे रूटों पर चलती हैं। आए-दिन बसों में चालक-परिचालकों के बीच विवाद होता है। यात्रियों की शिकायतों पर भी अधिकारी पूरी तरह से ध्यान नहीं देते हैं। इस कारण यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए निगम के अफसरों ने सूचना क्रांति के युग में ट्विटर अकाउंट का सहारा लिया है। ट्विटर अकाउंट पर यात्री अपनी समस्या को दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

समस्या का निगम के अफसरों द्वारा जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट अफसरों को भेजी जाएगी। ट्विटर अकाउंट पर 365 दिन में 24 घंटे में यात्री कभी शिकायत दर्ज करा सकता है। साथ ही व्हाट्सए नंबर और टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। व्हाट्सएप नंबर 9415049606 टोल फ्री नंबर 18001802877 पर शिकायत कर सकते हैं। इस मामले में आरएम अलीगढ़ जेडए नोमानी का कहना है कि यात्री शिकायत व नए रूट पर बस संचालन के ट्विटर अकाउंट पर दे सकते हैं। शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed