फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now not 30 March, Chief Minister will come on April 1

Hathras News: अब 30 मार्च नहीं, 1 अप्रैल को आएंगे मुख्यमंत्री

Sat, 30 Mar 2024 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 30 Mar 2024 12:15 AM IST
सार

हाथरस के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में 30 मार्च को भाजपा के बैनर तले प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाना था। सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करना था, लेकिन एक दिन पहले किन्हीं कारणों से सीएम का कार्यक्रम दो दिन आगे बढ़ गया। अब मुख्यमंत्री 1 अप्रैल को यहां आएंगे।

विज्ञापन
Now not 30 March, Chief Minister will come on April 1
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 30 मार्च को जिले में आगमन का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब मुख्यमंत्री 1 अप्रैल को यहां आएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में भाजपाइयों के अलावा पुलिस-प्रशासन भी जुट गया है।

विज्ञापन


हाथरस के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में 30 मार्च को भाजपा के बैनर तले प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाना था। सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करना था, लेकिन एक दिन पहले किन्हीं कारणों से सीएम का कार्यक्रम दो दिन आगे बढ़ गया। अब मुख्यमंत्री 1 अप्रैल को यहां आएंगे। वह आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


29 मार्च को भी कार्यक्रम स्थल पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। सेफ हाउस बनाए जाने के लिए आगरा रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे और व्यवस्थाओं का खाका खींचा। इधर, भाजपा पदाधिकारी भी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबुद्ध सम्मेलन को किन्हीं कारणों से शनिवार को स्थगित कर दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब सोमवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे। -शरद माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed