फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now examination centers can be built up to 12 km away

Hathras News: अब 12 किमी दूर तक बन सकेंगे परीक्षा केंद्र

Sun, 22 Oct 2023 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 22 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now examination centers can be built up to 12 km away
शासन के नए निर्देश यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। नए निर्देशों के मुताबिक अब छात्रों के लिए 12 किमी और छात्राओं के लिए सात किमी दूर परीक्षा केंद्र बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन




जिले में इस वर्ष कुल 350 माध्यमिक विद्यालयों के करीब 49083 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल की परीक्षा में करीब 24594 संस्थागत व 672 निजी और इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 23106 संस्थागत व 714 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। इस बार शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के निर्देशों में बदलाव किया है।
विज्ञापन




पिछले साल छात्रों के लिए केंद्र निर्धारण की दूरी की अधिकतम सीमा 10 किलोमीटर थी। दिव्यांगों और बालिकाओं के लिए अधिकतम स्वकेंद्र न होने की स्थिति में यह सीमा पांच किलोमीटर थी। इस साल अधिकतम दूरी की सीमा को बढ़ाकर दो किलोमीटर कर दिया गया है। लड़कों के केंद्र निर्धारण की दूरी बढ़ाकर 12 किलोमीटर व लड़कियों के लिए यह दूरी सात किलोमीटर कर दी गई है। दूरी बढ़ने से परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में अतिरिक्त समय और ऊर्जा खर्च करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed