फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chief Discipline Officer changed in PC Bagla Degree College Hathras

पीसी बागला डिग्री कॉलेज: चप्पे-चप्पे पर होंगे सीसीटीवी कैमरे, त्रिपाठी बने मुख्य अनुशासन अधिकारी

Sun, 23 Mar 2025 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 23 Mar 2025 12:59 AM IST
सार

प्रोफेसर रजनीश महाविद्यालय के मुख्य अनुशासन अधिकारी भी थे। छात्राओं के यौन शोषण मामले में जेल जाने के बाद अब महाविद्यालय प्रबंधन ने केएन त्रिपाठी को मुख्य अनुशासन अधिकारी बनाया है। 

विज्ञापन
Chief Discipline Officer changed in PC Bagla Degree College Hathras
बागला डिग्री कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे - फोटो : संवाद

विस्तार

भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष रहे प्रोफेसर रजनीश के काले कारनामे सामने आने के बाद प्रबंधन ने पीसी बागला महाविद्यालय परिसर और सभी विभागों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने शुरू कर दिए हैं। कक्षाओं में भी कैमरे लगेंगे और वहां भी नजर रखी जाएगी। ऐसी व्यवस्था की जा रही है, जिससे महाविद्यालय के चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों की नजर रहे।

विज्ञापन


पीसी बागला महाविद्यालय में भौतिक विभागाध्यक्ष और मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉक्टर रजनीश के छात्राओं का यौन शोषण करने का मामला सुर्खियों में है। भूगोल विभाग में बनाए गए अपने केबिन में ही वह छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था।
विज्ञापन


इसकी एक पीड़िता ने महिला आयोग से शिकायत की तो अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और थाना हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। करीब साठ वीडियो और फोटो पुलिस के पास पहुंचे हैं। आरोपी प्रोफेसर अपने मोबाइल कैमरे से सॉफ्टवेयर के जरिये इनको रिकार्ड कर रहा था। पोर्न साइट पर भी इन्हें डालने की बात सामने आ रही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद डॉ. रजनीश को महाविद्यालय प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रबंधन ने महाविद्यालय के चप्पे पर निगरानी की व्यवस्था कर दी है। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिससे हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा सभी कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और विभागों में कैमरे लगाए जाएंगे। प्राचार्य के कक्ष से इनकी निगरानी की जाएगी। प्राचार्य कक्ष में बैठकर पठन-पाठन के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे।

नए मुख्य अनुशासन अधिकारी
केएन त्रिपाठी बने मुख्य अनुशासन अधिकारी
प्रोफेसर रजनीश महाविद्यालय के मुख्य अनुशासन अधिकारी भी थे। छात्राओं के यौन शोषण मामले में जेल जाने के बाद अब महाविद्यालय प्रबंधन ने केएन त्रिपाठी को मुख्य अनुशासन अधिकारी बनाया है। प्राचार्य महावीर सिंह छौकर ने बताया कि शनिवार को उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed