{"_id":"631f87960b9c95654557038a","slug":"now-customers-will-get-these-facilities-at-the-petrol-pump-hathras-news-ali300231188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में पेट्रोल पंपों पर मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। किसी पेट्रोल पंप पर न तो गाड़ियों में भरने के लिए निशुल्क हवा की व्यवस्था है न ही पीने के लिए स्वच्छ जल का। ग्राहकों के लिए आपात स्थिति में निशुल्क दूरभाष की व्यवस्था भी नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव के निरीक्षण के दौरान ये कमियां सामने आईं हैं। डीएसओ ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को एक सप्ताह में मूलभूत सुविधाओं को सुचारु करने के निर्देश दिए।
डीएसओ ने बताया कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर स्वच्छ एवं साफ सुलभ शौचालय अवश्य होना चाहिए। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। वाहनों में भरे जाने के लिए नि:शुल्क हवा की व्यवस्था होना अनिवार्य है। आपातकाल में आम नागरिकों को सूचना देने के लिए नि:शुल्क दूरभाष व्यवस्था होनी चाहिए। पेट्रोल पंप पर फर्स्ट एड किट (प्राथमिक उपचार किट) की व्यवस्था भी होनी चाहिए।