फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now common man will know which vehicle has expired

अब आम आदमी को पता रहेगा कौन सा वाहन हो गया एक्सपायर

Mon, 14 Oct 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now common man will know which vehicle has expired
अब आम आदमी को पता रहेगा, कौन सा वाहन हुआ एक्सपायर
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के तहत लगने वाले फ्लेक्सों पर अंकित की जाएंगी वाहनों की सीरीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अब आम आदमी को पता रहेगा कौन सा वाहन 15 साल पूरे करने के साथ एक्सपायर हो गया है। एआरटीओ प्रशासन द्वारा 14 अक्तूबर से शुरू होने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लगने वाले फ्लेक्सों पर एक्सपायर वाहनों के नंबर की सीरीज अंकित कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में मोटर अधिनियम 2019 लागू होने के साथ एआरटीओ प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में 15 साल पुराने 21 हजार से अधिक वाहनों की अन्य जिलों में ट्रांसफर कराने की अवधि 17 अगस्त को खत्म हो गई। एआरटीओ द्वारा इनके पंजीयन निरस्त भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अब लोगों को भी पंजीयन निरस्त वाहनों की जानकारी रहेगी, क्योंकि एआरटीओ प्रशासन द्वारा जागरूकता के लिहाज से 14 अक्तूबर से शुरू होने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लगाए जाने वाले फ्लैक्सों पर वाहनों की सीरीज अंकित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये वाहन जिले में चल नहीं पाएंगे। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि 15 साल पुराने वाहनों के नंबरों की सीरीज को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लगने वाले फ्लेक्सों पर अंकित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed