फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now Akrur ji procession will be taken out on 12th

Hathras News: अब 12 को निकाली जाएगी अक्रूर जी शोभायात्रा

Sun, 07 Apr 2024 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 07 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Now Akrur ji procession will be taken out on 12th
11 अप्रैल को ईद के त्योहार चलते अब श्री अक्रूर जी की शोभायात्रा 12 अप्रैल को मोहल्ला बारहसैनी से निकाली जाएगी। यह निर्णय कोतवाली पर शनिवार को हुई शांति समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम राजबहादुर सिंह और सीओ डॉ. आनंद वर्मा ने कहा कि इस वर्ष संयोग से ईद और अक्रूर जयंती एक ही दिन पड़ गए हैं।ऐसे में कुछ तत्व आवांछनीय हरकत कर सकते हैं। अक्रूर जयंती के अध्यक्ष अजय चौधरी से अनुरोध किया गया कि अक्रूर जी की शोभायात्रा 11 अप्रैल के स्थान पर 12 अप्रैल को निकाल लें। चौधरी ने समाज के लोगों से सलाह-मशविरे के बाद इसके लिए स्वीकृति दे दी। एसडीएम व सीओ ने आगाह किया कि किसी भी हालत में ईद की नमाज खुले में न पढ़ी जाए। नगर की जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों में नमाज के लिए पर्याप्त स्थान मौजूद है।
विज्ञापन


एसडीएम ने नगर पालिका प्रशासन से कहा कि वह छुट्टा पशु पालकों को नोटिस जारी कर उन्हें 72 घंटे पहले बाड़ों में बंद करा दें। कुछ लोगों ने बिजली के तार ऊपर कराने का अनुरोध किया। अवर अभियंता ललित यादव ने कहा कि तार ऊपर करा दिए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर अहमद ने आश्वस्त किया कि ईद और अक्रूर जयंती पर नगर में विशेष सफाई की जाएगी। कोतवाल आशीष कुमार सिंह, शुभम वार्ष्णेय, सुरेश आर्य, बॉबी जाखेटिया, दाऊदयाल वार्ष्णेय, आईयू खान, नावेद खान, जाफर अली फारूकी, नीरज वैश्य, जितेंद्र वार्ष्णेय, हाजी शकील आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed