{"_id":"69dea8f313de6ef12500022e","slug":"notorious-kamal-and-gaurav-on-the-stfs-radar-hathras-news-c-56-1-hts1004-147206-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एसटीएफ के रडार पर कुख्यात कमल और गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एसटीएफ के रडार पर कुख्यात कमल और गौरव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
वेदप्रकाश हत्याकांड में वांछित 25 हजार के इनामी कुख्यात कमल और गौरव की तलाश में पुलिस ने दिन-रात एक कर दिए हैं, लेकिन घटना के आठ दिन बाद भी दोनों भाइयों का कोई सुराग नहीं मिला है। मामला सुर्खियों में होने के कारण अब एसटीएफ दोनों की तलाश में जुट गई है। मुठभेड़ में गुर्गों को गोली लगने के बाद साफ है कि पुलिस से सामना होने पर दोनों की खैर नहीं।
वेदप्रकाश के दिल्ली वाला चौक स्थित पैतृक मकान को हड़पने के लिए उसे हर तरह से परेशान किया जा रहा था। लगातार धमकियां मिल रही थीं। मारपीट भी की गई थी, लेकिन फिर भी वह दबंगों के आगे झुका नहीं था। छह अप्रैल को फिर से उसे मारपीट के लिए उठाया गया था तथा भाड़े पर शहर में पनपे इस नए गिरोह को बुलाया गया था।
शराब पीकर वेदप्रकाश के साथ मारपीट की गई और उसे तब तक पीटा गया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मृतक की बहन ने तो केवल कमल व गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की विवेचना में चौंकाने वाले खुलासे हुए। रामलीला मैदान से लेकर सोखना तक के गिरोह का नाम सामने आया। एक नहीं बल्कि तीन से चार गिरोह के लड़के इस हत्याकांड में शामिल थे, जिन्हें एक-एक कर पुलिस पकड़ रही है।
विज्ञापन
अब इस प्रकरण में आगरा एसटीएफ भी काम कर रही है, जो गोपनीय तरीके से सूचनाएं जुटा रही है। कुख्यात राजेश टोंटा गैंग से जुड़े रहे बदमाशोंं पर भी एसटीएफ की नजर है। पुलिस के डर से दोनों भाई शहर से बाहर हैं। उनके हर संभावित ठिकाने पर हाथरस पुलिस व एसटीएफ की नजर है। जल्द ही हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।
शहर छोड़कर भाग रहे बदमाश
हत्याकांड के बाद शुरू हुए हाथरस पुलिस के ऑपरेशन क्लीन से बदमाशों में खौफ है। रात में चौराहों पर उन युवाओं का जमघट दिखना बंद हो गया है, जो आए दिन राहगीरों से मारपीट कर दबंगई करते थे। वहीं शहर के प्रॉपर्टी माफिया भी अंडरग्राउंड हैं। गैंग के सदस्य राजनीतिक संरक्षण के बाद भी शहर छोड़कर भाग रहे हैं।
दोनों भाइयों कमल और गौरव को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही दोनों पुलिस गिरफ्त में होंगे। शहर में अराजकता नहीं पनपने दी जाएगी। कई गिरोह चिह्नित किए गए हैं, जिन पर नकेल कसी जा रही है।
चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी।