{"_id":"6a04e81c49f5370de10b6467","slug":"notices-to-23-officials-hathras-news-c-56-1-sali1016-148477-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 23 अधिकारियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 23 अधिकारियों को नोटिस जारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
भीषण गर्मी और लू से आम जनमानस के बचाव के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। लू एक्शन प्लान की बैठक में अनुपस्थित रहने और रिपोर्ट न सौंपने पर जिले के 23 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
पांच मई को कलेक्ट्रेट सभागार में लू से बचाव के लिए बैठक की गई थी। जिसमें अप्रैल में की गई कार्रवाई की ''''एक्शन टेकन रिपोर्ट'''' के साथ उपस्थित होना था, लेकिन कई खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी न केवल बैठक से अनुपस्थित रहे, बल्कि उन्होंने बचाव कार्यों से संबंधित ब्योरा भी उपलब्ध नहीं कराया।
डीएम ने सीडीओ, सीएमओ, डीआईओएस, बीएसए, अधिशासी अभियंता, सादाबाद, सासनी और सिकंदराराऊ के तहसीलदार, सिकंदराराऊ, मुरसान व सहपऊ के बीडीओ तथा नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों से जवाब तलब किया है। डीएम ने कहा है कि महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों के प्रति इस तरह की उदासीनता और लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण और अपेक्षित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। संतोषजनक जवाब न मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।