फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Notice to ten department heads for not feeding data of employees

Hathras News: कर्मचारियों का डाटा फीड न होने पर दस विभागाध्यक्षों को नोटिस

Mon, 05 Feb 2024 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Notice to ten department heads for not feeding data of employees
लोकसभा चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विभागों द्वारा कार्मिकों का ब्योरा पोर्टल पर फीड कराने का कार्य कराया जा रहा है। पोर्टल पर कर्मचारियों के आंकड़े फीड कर प्रारूप -1 निर्वाचन कार्यालय में जमा कराने हैं। दस विभागाध्यक्षों द्वारा अभी तक कार्मिकों का डाटा फीड न करने पर डीएम ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिले के 67 विभागों के 313 कार्यालयों में कार्यरत 11958 कार्मिकों का ब्योरा पोर्टल पर फीड किया जाना है। इसके लिए पिछले दिनों कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए गए थे, लेकिन 10 कार्यालयों के 646 कार्मिकों का ब्योरा पोर्टल पर अभी तक फीड नहीं किया गया। इन कार्मिकों के पोर्टल पर डाटा के लॉक होने के बाद पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय को पृथक किया जाएगा। पोर्टल पर कार्मिकों के डाटा फीडिंग में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने दस कार्यालयों के अध्यक्षों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में इन कार्यालयों को जल्द से जल्द कार्मिकों के आंकड़े फीड कर प्रारूप जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


आयकर कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय, द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, जिला कोषागार, विधिक माप विज्ञान, बाट तथा माप, बीएसएनएल, बीपीसीएल तथा पोस्ट ऑफिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed